घरेलु विवाद में महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्याैगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार की सुबह एक महिला ने पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक चार वर्ष पुर्व धनसाेई थाना क्षेत्र के इनापुर गांव के जयराम शर्मी की पुत्री अनिता की शादी औद्याैगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव के पिंटू शर्मा के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात काे लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार काे फाेन पर दाेनाें के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने अपनी दाे वर्षीय बच्ची काे पिटना शुरु कर दिया। बच्ची काे पिटता देख पिंटू की मां तेतरा देवी ने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद महिला अपने कमरे में लगे फंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। परिजनाें ने जब देखा ताे हल्ला किया। घटना की जानकारी हाेते ही आसपास के लाेग माैके पर पहुंच गए। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। औद्याैगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया है। परिजनाें के द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।