गिरधरपुर गांव में महिला की माैत, हत्या कर शव गायब करने का आराेप

बीआर दर्शन | बक्सर
सिकरौल थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में विवाहिता की हत्या का शव गायब कर देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस मृतका के मायके और ससुराल वालाें से पूछताछ के आधार पर जांच में जुट गई है। गांव में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हाे गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राेहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के छपरा टाेला के उमाशंकर चाैधरी की पुत्री प्रियंका की शादी करीब दस वर्ष पूर्व गिरधरपुर गांव के मनीष चाैधरी के साथ हुई थी। साेमवार की रात प्रियंका की माैत हाे गई। इसकी सूचना मायके वालाें काे लगी। सूचना मिलने पर मायके वाले माैके पर पहुंच गए। मायके वालाें का अाराेप था कि ससुराल वालाें ने प्रियंका की हत्या कर शव काे गायब कर दिया है। मायके वालाें ने मनीष चाैधरी के साथ पिंटू चाैधरी, सास, ससुर के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का आवेदन पुलिस काे दिया है। घटना की सुचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी और सिकरौल थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका के माैत के बाद ससुराल वालो ने शव का दाह संस्कार भी कर दिया है।
मृतका के परिवार के सभी सदस्य फरार:
मृतका के पिता के मुताबिक, घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। प्रियंका के पति मनीष चौधरी, देवर पिंटू चौधरी, सास, ससुर सहित पूरा परिवार घर छोड़कर गायब हो गया है। पुलिस अब उनके खिलाफ खोजबीन कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रियंका कुमारी के दो बेटियां और एक बेटा हैं, जिनकी उम्र छोटी है। प्रियंका के माैत के बाद बच्चों के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रियंका के पिता उमाशंकर चौधरी ने बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। उन्हाेंने कहा कि मामले की जल्दी से जल्दी निष्पक्ष जांच हो और दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई हाे।