Accident

गंगा स्नान के दौरान डूबने से किशोरी की मौत, मां के साथ आई थी ननिहाल

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रानी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी डूब गई। चौसा नगर पंचायत के नरबतपुर से परिजनों के साथ गंगा नहाने गई थी। गहरे पानी मे जाने से डूबने के बाद स्थानीय नाविकों द्वारा किशोरी को गंगा नदी से निकाला गया। किशाेरी काे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाने के अतरौना गांव निवासी बाला राम की 14 वर्षीय किशोरी अनिष्का कुमारी अपनी मां के साथ अपने ननिहाल नरबतपुर निवासी हीरा राम के घर आई थी। बुधवार काे परिजनों के साथ स्नान करने रानी घाट स्थित गंगा नदी गई हुई थी। नहाने के क्रम में किशाेरी गहरे पानी मे चली गई। किशाेरी गहरे पानी में डूब गई। किशाेरी के डूबने की जानकारी हाेने पर परिजनों ने शोर मचाया। आसपास माैजूद स्थानीय नाविकाें ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद किशोरी को गंगा से निकाला गया। किशाेरी काे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकाें ने किशाेरी काे मृत घाेषित कर दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नरबतपुर में एक किशोरी की गंगा में डूबने की घटना हुई। किशाेरी के शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनाें से आवेदन मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button