गंगा नदी में युवती के कुदने की सूचना पर घंटाे हलकान हुई पुलिस

बीआर दर्शन | बक्सर
गाेलम्बर के समीप गंगा पुल से एक युवती के नदी में कुदने की सूचना गुरुवार काे आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही गंगा ब्रीज पर तैनात पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस गंगा में कुदे युवती की तलाश में जुट गई। घंटाे प्रयास के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस घटना काे अफवाह भी मान रही है। हालांकि पुलिस लगातार गंगा नदी में युवती की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दाेपहर गंगा पुल के समीप एक चप्पल देखा गया। चप्पल देख लाेगाें ने अनुमान लगाया कि काेई लड़की गंगा दी में कुद गई है। घटना की चर्चा तेज हाेने लगी। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रीज पुलिस और टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के लाेगाें और नाविकाें के सहयाेग से सूचना के आधार पर युवती की तलाश गंगा नदी में शुरु कर दी। लगातार दाे घंटाे तक की तलाशी में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस गंगा नदी के आसपास क्षेत्राें में जांच कर रही है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरु कर दी गई। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी कुछ नहीं मिला। हालांकि तलाश जारी है। वहीं उन्हाेंने घटना काे अफवाह भी हाेने की आशंका व्यक्त की है।