CRIME

खिड़की का ग्रील तोड़कर नगदी समेत लाखो के गहनों की चोरी

 

बीआर दर्शन | बक्सर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव में चोरों ने खिड़की का ग्रील तोड़कर नगदी समेत लाखो के गहनों की चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चोरों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांट गांव के शमशेर अंसारी अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात्रि छत पर सोये हुए थे। मध्य रात्री में चोरों ने खिड़की का ग्रील तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे नगदी एक लाख रुपए और करीब दो से तीन लाख के गहनों को उड़ा ले गए। चोरों ने घर से गहनों का बक्सा लेकर भाग निकले। चोरों ने बक्से को गांव के बाहर धान के खेत में ले जाकर तोड़ा। बक्से में रखे गहने और अन्य कीमती समान लेकर भाग गए। सुबह में जब परिवार वाले जगे तो उन्हें चोरी का आभास हुआ। चोरी का आभास होने पर घर में देखा तो खिड़की टुटा पड़ा है। गहनों का बक्सा गायब है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन किया तो गांव के बाहर खेत में टुटा हुआ बक्सा भी बरामद हुआ। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि मोटक उर्फ पहलवान नट नामक सपेरा एक माह में उनके दरवाजे पर तीन से चार बार पहुंचा था। उसके परिवार वालों को घर में सांप होने का भय दिखाता था। संपेरा परिवार को छत पर रहने के लिए भेजा दिया था। पीड़ित परिवार में उक्त सपेरा पर चोरी का अंदेशा जताया है। पुलिस सपेरे की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button