Uncategorized

खलासी मोहल्ले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में दो जख्मी

पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 नामजद समेत 20 अज्ञात उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज 

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन। बक्सर

शुक्रवार की देर शाम बाइक खड़ी करने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गया।झड़प में दो युवक जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हुए दोनों गुटों के उपद्रवियों ने फरार हो गया। बताया जा रहा है कि खलासी मोहल्ले में पान दुकान पर बाइक लगाने को लेकर परवेज कुरैशी और सूरज राम के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों तरफ से मारपीट होने के बाद हिंसक झड़प शुरू हो गया। मामले की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही उपद्रवी फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गुट दो समुदाय के थे। जिसको देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही मामले की जानकारी पुलिस ने एसपी को दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जांच करने पहुंच गए. जांच करने के बाद पुलिस ने सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। पुलिस ने परवेज कुरैशी, सूरज राम और संटी राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया परवेज कुरैशी और सूरज राम के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों गुटों के काफी संख्या में उपद्रवियों ने मारपीट शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button