CRIME

किराना दुकानदार ने किशाेरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

 

बीआर दर्शन | बक्सर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना दुकानदार ने एक किशाेरी के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने आराेपित काे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद आराेपित काे पुलिस ने काेर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय किशाेरी अपने दरवाजे के समीप खेल रही थी। समीप में बब्लु का किराना का दुकान है। आराेप है कि दुकानदार ने शाम के वक्त किशाेरी काे जबरन मुंह बांध कर अपने साथ ले गया। आराेपित ने किशाेरी के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। घटना के बाद किशाेरी राेते हुए किसी तरह से अपने घर पहुंची। किशाेरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनाें काे दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहाैल बन गया। ग्रामीणाें के सहयाेग से परिजनाें ने तत्काल इसकी जानकारी ब्रह्मपुर थाना पुलिस काे दी। ब्रह्मपुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं आराेपित का भी मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने आराेपित काे काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट के आदेश पर आराेपित काे जेल जेल दिया गया। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आराेपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। काेर्ट के आदेश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button