CRIME

काजीपुर में धारदार हथियार से पत्नी को मार स्वयं खाया जहर, स्थिति नाजुक 

बीआर दर्शन। बक्सर

सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी की ही हत्या गड़ासे से मार कर दी। हत्या के बाद पति ने आत्महत्या की नीयत से कीटनाशक दवा खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति और को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पति की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार काजीपुर के छठु यादव अपनी पत्नी ममिता देवी से किसी बात को लेकर नाराज था। सोमवार की सुबह पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पति ने घर में रखी गड़ासी उठाई और पत्नी के सर पर व गले पर वार कर दिया। ममता देवी (28 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद छठू ने स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घर में उनके दो बच्चे थे। बच्चो के रोने चिल्लाने लगे। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छठू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव भेजा। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए। पुलिस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

नशे का था आदी: ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या का आरोपी छठु नशे का आदी था। जिसे लेकर अक्सर घरेलू विवाद होता था। हालांकि हत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसे लेकर ग्रामीण भी अनजान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button