CRIME

क़िला मैदान में महिला काे बेहाेश कर लूट लिए नगदी के साथ गहने

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर में उचक्काें के साथ महिला नशाखुरानी गिराेह सक्रिय है। गिराेह की महिलांए सुनसान रास्ताे से गुजरने वाली अकेली महिलाओं काे निशाना बना रही है। रविवार की शाम गिराेह की दाे महिलाओं ने बाजार से लाैट रही एक महिला काे अपना शिकार बना लिया। उचक्की महिलाओं ने पीड़ित महिला काे बेहाेश कर उसके पास से नगदी समेत गहनाें काे लूट कर फरार हाे गई। महिला का इलाज कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के एकडाढ़ गांव के मूल निवासी तथा वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रह रहे सीआरपीएफ जवान दिलबाग सिंह यादव की पत्नी बक्सर बाजार में खरीदारी करने निकली थी। खरीदारी कर लाैटने के क्रम में किला मैदान के तरफ से आ रही थी। उसी दाैरान किला मैदान के पास उन्हें दो औरतें मिली, जिन्होंने नाथ बाबा मंदिर जाने का रास्ता पूछा। पीड़ित महिला अभी वह रास्ता बता ही रही थी, तबतक उनदोनों ने उनके मुंह के समीप रुमाल लाकर बेहोश कर दिया। बेहाेश महिला काे किला मैदान में किनारे ले जाकर उनका मंगलसूत्र, कान का झुमका और उनके पर्स में रखे एक हज़ार निकाल लिए। कुछ देर के बाद जब महिला को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची। महिला ने अपने परिजनाें काे घटना के बारे में बताया। बताया जा रहा है कि उचक्की महिलाओं ने तकरीबन 45 हज़ार रुपये के गहने झांसा दे कर ले लिया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इस तरह की किसी प्रकार की घटना की जानकारी हाेने से इंकार किया। उन्हाेंने कहा कि अगर सूचना मिलती है ताे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button