OTHERS

कल पड़ेंगे नगरपरिषद उप चुनाव के लिए वोट, तैयारी पूरी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नगरपरिषद उप चुनाव का इंतजार खत्म हुआ। कल यानी 28 जून को मतदान होगा। जिला प्रशासन की ओर से उप चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बाजार समिति के परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से शुक्रवार को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां इवीएम समेत अन्य चुनाव सामग्री के साथ रवाना हुईं। सुबह दस बजे से ही बाजार समिति परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मी जुटने लगे थे। इवीएम और चुनाव सामग्री वितरण से पहले मौजूद अधिकारियों ने ब्रीफिंग किया। चुनाव से संबंधित तमाम जानकारियां पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और मतदान कर्मियों को दी गई ।

कर्मी ईवीएम समेत अन्य मतदान सामग्री लेने के बाद उसका मिलान करते हुए दिखे। लाउडस्पीकर से पोलिंग पार्टियों के अधिकारियों के नाम की उद्घोषणा की जा रही थी। मतदान कर्मी, पुलिस पदाधिकारी व सेक्टर अधिकारी सामान के साथ निर्धारित वाहनों से अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हो रहे थे। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस पदाधिकारी के अलावा महिला व पुरूष पुलिस को आर्म्स के साथ रवाना किया जा रहा था। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान को संपन्न कराने के लिए 225 पुलिस पदाधिकारी और 721 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

42 वार्डों में बनाए गए हैं 136 मतदान केंद्र:

नगर परिषद क्षेत्र के कुल 42 वार्डों में 136 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच तक वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। इस निर्धारित अवधि में मतदाता अपने सुविधा के अनुसार मत का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर मतदाताओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्था की गई है।

1.15 लाख वोटर नौ प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला:

नगर परिषद क्षेत्र के 1 लाख 15 हजार 9 सौ 83 वोटर नगरपालिका उप चुनाव में डटे कुल नौ प्रत्याशियों के भाग्य का विधाता बनेंगे। शनिवार को इनका किस्मत इवीएम में कैद हो जाएगा। आगामी 30 जून मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।

उप मुख्य पार्षद के रिक्त पद के लिए कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। इस पद के लिए अंजलि देवी, कुलसुम खातून, बेबी देवी, मनीषा चौधरी, संजू देवी और सोनी देवी भाग्य आजमा रही हैं। वहीं वार्ड संख्या 20 में रिक्त हुए पार्षद पद के लिए किरण देवी, सपना देवी और हिना परवीन भाग्य आजमा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button