कर्मनाशा नदी भैंस धोने गया किशोर डूबा, पुलिस द्वारा तलाश जारी

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में शनिवार को एक हादसा हो गया। गांव के बाहर कर्मनाशा नदी के तेतरिया घाट पर तेज धार में एक 17 वर्षीय किशोर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के मदद से किशोर के तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक डिहरी गांव के रामाशीष राम का पुत्र छोटू राम सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी भैंस को चराने और धोने के लिए नदी के किनारे पहुंचा था। जैसे ही छोटू नदी के पास भैंस को धोने लगा, अचानक तेज बहाव के चलते मिट्टी खिसक गई और वह असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य चरवाहों ने शोर मचाया, जिसके बाद घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।स्थानीय तैराकों द्वारा तुरंत खोजबीन शुरू की गई, लेकिन घटना के करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। एनडीआरएफ टीम को भी अलर्ट किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में बेचैनी और मायूसी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।