करंट लगने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
सिकरौल थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव में हुई घटना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
बीआर दर्शन। बक्सर
सिकरौल थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव में शनिवार की सुबह करंट के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश पांडेय का बारह वर्षीय पुत्र
घर से सुबह शौच के लिए निकले अंकित कुमार पाण्डेय शनिवार की सुबह शौच करने खेत के तरफ़ जा रहा था। किशोर रास्ते में गिरे करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गया। किशोर मौके पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद गांव का एक अन्य युवक की नजर किशोर पर पड़ी तो उसने गांव में हल्ला किया। हल्ला सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाईट बंद करा किशोर को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सिकरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जाएगी।