Accident

करंट के चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

इटाढ़ी प्रखंड के उनवांस गांव में बन रहे मकान में पानी डालने गए युवक की मौत करंट के चपेट में आने से हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी प्रखंड के परासी गांव निवासी शंकर साह का 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह उनवांस गांव में बन रहे अपने नवनिर्मित मकान में पानी डालने गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां पहले से झूल रहे धारा प्रवाहित बिजली के तार के संपर्क में वह आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना साह मेहनती स्वभाव का व्यक्ति था और अपने परिवार के लिए नया मकान बनवा रहा था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button