Accident

करंट के चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव में करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ओझा बरांव गांव के स्व. मुन्ना यादव के इकलौते पुत्र राजेश यादव सोमवार को खेतों के तरफ गए थे। इसी दौरान एक ट्रांसफॉर्मर से निकला तार उनके शरीर से सट गया, करंट लगने से वे अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल चौगाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. जितेंद्र कुमार ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। राजेश की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुरार थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button