कनिष्का तिवारी काे महिला थाना और अजय रजक एससीएसटी थाने की मिली कमान

बीआर दर्शन | बक्सर
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जिला के कई थानाध्यक्षाें का तबादला अन्तर्जिला हाे गया था। जिला के कई पुलिस पदाधिकारी दूसरे जिला में गए वहीं कई पुलिस पदाधिकारी बक्सर जिला में आए। इस दाैरान महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी का तबादला मुजफ्फरपुर हाे गया था और एससीएसटी थानाध्यक्ष नंदू कुमार का तबादला हाेने के बाद से दोनों थाना प्रभार में चल रहा था।
साेमवार की देर शाम महिला थाना का कमान एसपी मनीष कुमार ने एसआई कनिष्का तिवारी काे और एससीएसटी थाना का कमान अजय रजक को साैंप दिया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनाें से महिला थाना और एससीएसटी थाना प्रभार में चल रहा था। इसी दाैरान एसपी ने जिला के एक ही थाना या अनुमंडल में तीन वर्ष से अधिक दिनाें तक रह चुके पुलिस पदाधिकारियाें का तबादला किया था। इसके तहत काेरान सराय थाना में तैनात कनिष्का तिवारी का तबादला महिला थाना में हुआ था। साेमवार की देर रात्रि एसपी ने कनिष्का तिवारी काे महिला थाना का कमान साैंप दिया। वहीं बगेन गोला से आए अजय रजक को एससीएसटी थानाध्यक्ष बनाया। कनिष्का तिवारी 2018 बैच की पुलिस पदाधिकारी हैं। उन्हाेंने बताया कि वरीय पदाधिकारियाें के द्वारा साैंपे गए दायित्वाें का निर्वहन करते हुए महिला हिताें की सुरक्षा करने का प्रयास करुंगी।