कचरा फेंकने को लेकर हुए मारपीट में वार्ड पार्षद सहित चार जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
चौसा नगर पंचायत के वार्ड 13 के गली में कचरा फैलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में वार्ड पार्षद सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही वार्ड पार्षद छोटे लाला बीन की मां रजनी देवी 65 वर्ष की हालत काफी गंभीर है। जिसे स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचित कर चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ज़ख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
चौसा नगर पंचायत के वार्ड 13 के पार्षद छोटे लाल ने बताया कि रविवार होने के कारण सफाई कर्मी सफाई करने नही पहुंचे। आसपास के लोगो द्वारा एक जगह पर कूड़ा इक्ट्ठा किया गया था। वार्ड 13 के श्री राम सिंह आचनक अपने घर से बाहर निकले और एक जगह इकट्ठा किया गया कचरा को गली में बिखेर दिया।जिसका विरोध किया तो श्री राम सिंह अपने साथ 10 लोगो को लेकर मेरे घर में घुस मेरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया।
मारपीट में वार्ड पार्षद छोटे लाल सहित उसकी माता रजनी देवी, भगिनी हेमा कुमारी, भतीजी रंजना कुमारी को गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वार्ड पार्षद द्वारा बताया गया की थाना में आवेदन दे न्याय की गुहार लगाया गया है।