OTHERS

एम्बुलेंस ने टायर बना रहे मजदूर काे मारी टक्कर, इलाज के दाैरान माैत

 

बीआर दर्शन | बक्सर

एनएच 922 पर दलसागर टाेल प्लाजा के समीप एक अनियंत्रित एम्बुलेंस ने सड़क किनारे टायर बना रहे युवक काे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जख्मी काे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी इलाज के दाैरान माैत हाे गई। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।

मिली जानकारी के मुताबिक औद्याैगिक थाना क्षेत्र के गाेगाैरा गांव के विश्वनाथ यादव के पुत्र रामजी यादव दलसागर के समीप पंचर बनाने की दुकान चलाते है। शुक्रवार काे अपने दुकान पर एक ट्रक का टायर बना रहे थे। कहा जा रहा है कि उसी दाैरान एक अज्ञात एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक गंभीर रुप से जख्मी हाे सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लाेगाें के सहयाेग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दाैरान उनकी माैत हाे गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस काे दी गई। औद्याैगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि एनएच 922 पर वाहन अनियंत्रित ढंग से फर्राटा भर रहें है। अक्सर गलत लेन में चलने के बाद हादसे हाे रहें है। बक्सर पुलिस गलत लेन में चलने वालाें के खिलाफ लगातार अभियान चला कर फाइन काट रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button