एनएच 922 पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर – आरा मुख्य मार्ग एनएच 922 पर दलसागर के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गए। जख्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी मठिया गांव के राजदेव चौधरी के पुत्र गुड्डू चौधरी दो अन्य युवकों के साथ बाइक से एनएच 922 पर जिला मुख्यालय के तरफ आ रहे थे। दलसागर टोल प्लाजा के आगे किसी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार तीनों युवकों सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में गुड्डू चौधरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





