Accident

एनएच 922 पर बाइक और ‎साइकिल में जोरदार टक्कर, दो की मौत एक जख्मी ‎

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

‎एनएच-922 पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में रामगढ़ के समीप सोमवार की रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह दुर्घटना साइकिल और बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक गरहथा कला निवासी 51 वर्षीय लाल मोहर बिंद पिता रामनाथ बिंद अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गरहथा खुर्द निवासी भोला पासवान पिता राम बलिराम अपनी बाइक से अपने साथी भगत राम (35 वर्ष), पिता जंबू राम के साथ लौट रहे थे। अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार लाल मोहर बिंद और बाइक चालक भोला पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे भगत राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

‎प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी लोग ब्रह्मपुर से अपने-अपने गांव लौट रहे थे। तेज रफ्तार और सड़क पर संतुलन खोने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए। वहीं जख्मी भगत राम को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है।

‎ थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। जख्मी को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button