एक वर्ष पूर्व छात्रा के साथ फरार शिक्षक हिमाचल से गिरफ्तार
पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराई गई थी एफआईआर वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा पकड़ा गया आरोपित शिक्षक

बीआर दर्शन। बक्सर
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से तकरीबन एक वर्ष पूर्व अपनी छात्रा को लेकर फरार शिक्षक को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उस किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस दोनों को लेकर बक्सर के लिए रवाना हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी आरोपी गोपाल यादव के यहां ट्यूशन पढ़ा करती थी। ट्यूशन टीचर ने उसे बहला-फुसलाकर शादी के नीयत से भगा ले गया। दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि दोनों हिमाचल प्रदेश में हैं। जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अब दोनों को बक्सर के लिए लेकर निकल गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।