CRIME

ईस्माइलपुर से चोरी गए बीस लाख के गहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईस्माइलपुर गांव में अप्रैल माह में हुई थी चोरी की वारदात चोरों ने गहनों को सरकारी अवास में स्थित पोखरे में छुपाया, पुलिस ने किया बरामद

बरामद गहने के साथ प्रेस को संबोधित करते एसपी मनीष कुमार

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईस्माइलपुर गांव में अप्रैल माह में हुए चोरी की वरदात को पुलिस ने उदभेदन कर लिया। पुलिस ने दो चोरों को चोरी हुए गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरों के अपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल की रात ईस्माइलपुर गांव के गफुर मिंया के पुत्र नसीम आलम के घर में रखे अलमीरा को तोड़ चोरों ने करीब 20 लाख के गहने उड़ा लिए थे। गहने नसीम की बहन पिंकी देवी का था। चोरी के बाद एसडीपीओ गोरख राम के नेतृत्व एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने जांच करते हुए फिरोज अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के बाद उसने अपने भाई मोदी अंसारी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर रेलवे के कर्मचारी पोतन यादव के मकान में स्थित पोखरे से बरामद किया गया। पुलिस ने करीब 18 लाख से अधिक के गहनों को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक करीब 16 लाख के सोने के गहने और दो लाख के चांदी के गहनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोर पीड़िता के रिश्तेदार ही है। इनका उक्त घर में हमेशा आना-जाना रहता था। मौका देख चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। गिरफ्तार दोनों चोर के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के आरोपित रह चुके है। इनके अपराधिक इतिहास काो पुलिस खंगाल रही है।

पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत:

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के उदभेदन में लगे सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विभाग को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के उदभेदन में एसडीपीओ गोरख राम, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल, पुलिस अवर निरीक्षक संजीत कुमार शर्मा, सुनील कुमार निर्झर, मनोरंजन प्रसाद राय के साथ पुलिस बल के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button