आरपीएफ के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, चोरी का समान बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
ऑपरेशन-यात्री सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान स्थानीय आरपीएफ ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के पास से चोरी के मोबाइल फोन तथा ज्वेलरी बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।


आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत प्लेटफॉर्म पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान प्लेटफॉर्म दो पर एक संदिग्ध युवक को देखा गया। गश्ती टीम को देख युवक भागने का प्रयास किया। गश्ती टीम ने युवक को दौड़ कर पकड़ लिया। युवक के पास से एंड्रॉइड सेल फोन-02, चांदी की पायल-02 सेट, आर्टिफिशियल नेकलेस-01, आर्टिफिशियल ईयर रिंग-01 सेट बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक राजपुर थाना क्षेत्र के मगरांव गांव के मुन्ना मुशहर का महावीर मुशहर है। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।





