आरपीएफ के हत्थे चढ़ा चोरी के मोबाइल के साथ उचक्का

बीआर दर्शन | बक्सर
आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, आरक्षी दीपक कुमार आरक्षी कन्हैयालाल चौधरी के द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक के पास चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया। आरपीएफ ने पकड़े गए युवक को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।



आरपीएफ इंस्पेक्टर बताया कि असामाजिक तत्वों की स्टेशन पर निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को बुधवार की रात्रि करीब 8:40 बजे प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम शिवम कुमार ओझा निवासी शाहपुर जिला भोजपुर बताया। युवक के पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि किसी ट्रेन में बक्सर स्टेशन पर खिड़की के पास सोए हुए यात्री का चोरी किया गया है। पकड़े गए युवक को अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया। जीआरपी ने मामले एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।





