CRIME

आपसी विवाद में बारात से लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में अपराधियों ने रविवार की देर रात एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक गांव में आई एक बारात से खाना खा कर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवकों से हुए विवाद के दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली उसके कंधे के पास लगी है। युवक का इलाज आरा निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पुराना भोजपुर निवासी योगेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र शिवम यादव के गांव में आई बारात में शामिल होकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तीन से चार युवकों के साथ उसका विवाद हो गया और इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को रेफर कर दिया गया। ज़ख्मी युवक का इलाज आरा में निजी अस्पताल में चल रहा है।

नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी युवक ने हमलावरों के नाम बताए हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि, पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन जख्मी से मिली जानकारी के आधार पर आरोपितो के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button