आपसी विवाद में देवर ने भौजाई को मारा चाकू, गंभीर स्थिति में चल रहा है इलाज

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में आपसी विवाद में देवर ने भौजाई को चाकू मार दिया। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जख्मी महिला को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक बरुणा गांव रामप्रवेश चौहान के भाई अपनी भतीजी से गाली – गलौज कर रहा था। इसी को लेकर रामप्रवेश की पत्नी फुला कुमारी देवी मना करने गई। इसी को लेकर देवर-भाभी के बीच बकझक होने लगा। इसी बीच देवर ने चाकू से भौजाई फुला देवी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





