आचार संहिता लगते ही सड़क पर उतरे आरपीएसएफ, चलाया जांच

बीआर दर्शन | बक्सर
हाेली पर्व और लाेकसभा चुनाव काे लेकर पुलिस अलर्ट माेड में है। टाउन थाना पुलिस अाैर आरपीएसएफ ने शहर में जांच अभियान के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दाैरान आदर्श आचार संहिता के बारे में भी लाेगाें काे जागरुक किया गया। वहीं शहर में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।
टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वरीय अधिकारियाें के निर्देश पर शहर में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। लाेकसभा चुनाव काे लेकर जिला में एक टुकड़ी आरपीएसएफ की टीम पहुंची हुई है। टीम के द्वारा शहर में विभिन्न स्थानाें पर जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के तहत दाेपहिया और चारपहिया वाहनाें की तलाशी ली गई। वहीं पुलिस की टीम ने हाेली पर्व काे लेकर शहर में फ्लैग मार्च भी चलाया। पुलिस वीर कुंवर सिंह चाैक से मेन राेड हाेते हुए सेण्डिकेट और विभिन्न मार्गाें से हाेते हुए टाउन थाना पहुंच समाप्त हाे गई। आरपीएसएफ की टीम लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जांच अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाेली पर्व में डीजे बजाने और हुड़दंग करने वालाें पर नजर रहेगी। वहीं पुलिस की एक टीम लगातार साेशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। साेशल मीडिया के माध्यम से भी अफवाह फैलाने वालाें पर कठाेर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।