आग के चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, घर में पसरा मातम
बीआर दर्शन | बक्सर
धनसोई थाना क्षेत्र के मटकीपुर गांव में आग के चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।


मिली जानकारी के मुताबिक मटकीपुर गांव के राजकुमार और उनके परिवार वाले खेती कार्य में व्यस्त थे। पांच वर्षीय मासूम आदित्य कुमार घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान पास स्थित पुआल के ढेर में आग लग गई। आग के चपेट में आने से आदित्य बुरी तरह से झुलस गया। घर के परिजन जब आग बुझाए तब उन्होंने देखा कि आग में बच्चा झुलसा हुआ है। परिजन बच्चे को लेकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि आग कैसे लगी या किसी ने लगाई यह किसी ने नहीं देखा। जब आग बुझाया गया तो मासूम झुलस गया था। परिजन रोते-बिलखते बच्चे का शव लेकर चले गए।





