अहियापुर हत्याकांड: मुख्य आरोपित समेत तीन को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लेकर आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि 24 मई की सुबह अहियापुर गांव में चुनावी रंजिश व वर्चस्व की जंग में खूनी खेल खेला गया था। इस दौरान आरोपी मनोज यादव व संतोष यादव ने अपने सहयोगियों के साथ सुबह में नहर पुल पर बैठे पीड़ित परिवार के लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना में अहियापुर निवासी बिरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह व विनोद सिंह की मौत हो गई थी। जबकि गोलीबारी के शिकार अमित उर्फ मंटू यादव व पूजन सिंह उर्फ पूंज का इलाज वाराणसी के अस्पातल में कराया गया था। मृतक बिरेन्द सिंह के पुत्र अजित कुमार सिंह ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव समेत कुल 19 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रिमांड पर लिए गए आरोपितों को पुलिस गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार बरामदगी का प्रयास कर सकती है। बता दें कि कि एक जून को आरोपितों ने बक्सर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।