OTHERS

अहियापुर हत्याकांड : फरार छह आरोपितों के घर पर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, हाजिर नही होने पर होगी कुर्की जब्ती

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में 24 मई को हुए तिहरे हत्याकांड के फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को इश्तेहार चस्पाया। मामले में 19 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें अभी भी लगभग एक दर्जन आरोपी फरार चल रहे हैं। इन फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अभियान तेज कर दी गई है।

कोर्ट के आदेश पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में इस मामले के अभियुक्तों के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया। इससे पहले उनके दरवाजे पर डुगडुगी बजाकर इस्तेहार चिपकाया गया। कांड के आरोपी अहियापुर निवासी वीरेंद्र सिंह यादव, पिता जगनारायण सिंह यादव, संदीप सिंह यादव, पिता वीरेंद्र सिंह यादव, विकास सिंह, शिवम सिंह दोनों- पिता महेंद्र सिंह यादव, उमेश सिंह पिता लक्ष्मण सिंह यादव एवं रसेन गांव निवासी रामप्रवेश सिंह कुशवाहा के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया गया।इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में यह सभी आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

घटना के बाद लगातार गांव में पुलिस प्रशासन कैंप कर रही है। तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज सिंह, संतोष यादव एवं बटेश्वर सिंह समेत दो अन्य ने विगत दिनों न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। वहीं पुलिस द्वारा दो को गिरफ्तार किया गया था। इस कांड के इन सभी आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाए जाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button