CRIME

अहियापुर गोलीकांड: तीन की मौत, अठारह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शनिवार की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुए गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो अन्य जख्मियों का इलाज जारी है। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा अठारह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से करीब दस खोखा और एक सफारी वाहन जब्त किया है। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है।

बता दें कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गिट्टी – बालू बेचने को लेकर उपजे विवाद में पहले जमकर लाठियां भांजी गई। उसी दौरान एक पक्ष के द्वारा हथियार से हमला कर दिया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लोगों को गोली लग गई। जिससे विनोद सिंह यादव एवं सुनील सिंह यादव की मौत मौके पर ही हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं एक अन्य की मौत इलाज के क्रम में हो गया। दो अन्य जख्मियों का इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी शुभम आर्य के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश स्वयं मौके पर पहुंच पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं परिजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों ने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव, संतोष यादव समेत 18 के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से दस खोखा और एक चार चक्का वाहन को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button