OTHERS
अश्वनी चौबे का टिकट कटा, मिथिलेश तिवारी पर भाजपा ने जताया विश्वास

बीआर दर्शन। बक्सर
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के हाट सीट बने बक्सर पर विराम लग गया। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रविवार को लोकसभा 2024 के लिए बिहार भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी है। जिसमे दो बार बैकुंठपुर के विधायक रह चुके भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी को बक्सर से सांसद प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा द्वारा लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की गई। जिसमें इस बात की घोषणा की गई है।
बक्सर में सातवें चरण में एक जून को चुनाव होना है, जिसको लेकर लगातार कई तरह की अटकलें बाजार में चल रही थी। बक्सर से केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे की जगह कई अन्य नामों को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल भी बन गया।