अवैध हथियार से गांव में बना रहा था भाैकाल, पुलिस ने भेज दिया जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला गांव में अवैध हथियार के बल पर भाैकाल बनाने वाले युवक काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, 16 कारतुस और एक खाेखा बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
एसपी शुभम आर्य ने प्रेस काे संबाेधित करते हुए बताया कि पुलिस काे सूचना मिली कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला गांव के उदय नारायण ओझा का पुत्र रुपेश कुमार ओझा उर्फ रामजी ओझा अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेेमारी किया गया। आराेपित के घर से 01 देसी कट्टा, 01 देसी राइफल, 16 कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया। इस संबंध में इटाढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कर रामजी ओझा काे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति पर पूर्व में भी मामले दर्ज है। गिरफ्तार आराेपित का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक वर्षाें से अवैध हथियार रखा हुआ था। अवैध हथियार के बल पर गांव में भाैकाल बनाता था। गिरफ्तारी टीम में एसडीपीओ के साथ इटाढ़ी थानाध्यक्ष साेनु कुमार पासवान, एसआई दीपक कुमार झा, बब्लू कुमार, राकेश कुमार रंजन के साथ पुलिस बल के जवान थे।