CRIME

अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो की हत्या, हिरासत में लिए गए छह

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिला के नैनीजोर और कोरान सराय थाना क्षेत्र में अलग अलग मामले को लेकर महिला समेत दो की हत्या हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि नैनीजोर में शनिवार को विवादित भूमि पर लगी फसल काटने के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान चली गोली लगने से तारकेश्वर यादव (58 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना के अनुसार उन्हें दो गोलियां लगी थी। एक गले को पार कर गई थी। दूसरी छाती में फंसी थी। जिसे पोस्टमार्टम के दौरान बाहर निकाला गया। घटना नैनीजोर बधार की है। मृतक बड़की नैनीजोर गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नैनीजोर थाने की पुलिस ने मनन तिवारी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना की पुष्टि डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने की। पूछताछ में पता चला कि गांव के बाहर गंगा के छाड़ में गेहूं की फसल लगाई गई थी। शनिवार की रात लगभग दस बजे के बाद कुछ लोग फसल काटने पहुंचे। दूसरे पक्ष के लोग मना करने गए। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जिसमें तारकेश्वर यादव को दो गोलियां जा लगी। एसडीपीओ ने कहा छापामारी जारी है।

बच्चों के कारण बड़ों में मारपीट, महिला की मौत: 

बच्चों के आपसी विवाद में घर वाले कूद पड़े। इस दौरान हुई मारपीट एक महिला सुनीता देवी (39) घायल हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन, शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई।

कोरानसराय थाना के कनझरुआ गांव के वीर बहादुर साह और विजय साह के बच्चों में शनिवार को विवाद हुआ था। इसमें बड़े लोग भी एक दूसरे से उलझ गए। शाम के वक्त शौच को महिलाएं गई थी। वहां भी मारपीट हुई। इस दौरान वीरबहादुर साह की पत्नी सुनीता देवी को गहरी चोट आई। जिसके कारण उनकी मौत हुई है। पूछने डीएसपी डुमरांव पोलस्त कुमार ने बताया इस मामले में विजय साह की पत्नी व दो उसकी दो बच्चियों समेत चार को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button