अर्जुन यादव हत्याकांड : मुख्य शूटर का सहयोगी कर्मनाशा पुल से गिरफ्तार
26 मई 2025 को अपराधियों ने पावर प्लांट गेट के सामने मारी थी गोली

बीआर दर्शन | बक्सर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए चर्चित ठेकेदार अर्जुन यादव हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। को एक और सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार आरोपी अर्जून हत्याकांड के मुख्य शूटर का सहयोगी है। हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी को एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने अखौरीपुर गोला निवासी स्वर्गीय सुरेन्द्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक इस कांड में कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि इस मामले में मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी दिनेश यादव फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।


इसी क्रम में मंगलवार को सूचना मिली कि दिनेश यादव उत्तर प्रदेश से बक्सर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने कर्मनाशा पुल के समीप घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दिनेश यादव ने इस हत्याकांड में मुख्य शूटर निखिल यादव के सहयोगी के रूप में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश यादव, पिता रामाश्रय यादव, ग्राम इमामुद्दीनपुर, तहसील कासिमाबाद, जिला गाजीपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना और इटाढ़ी थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। बुधवार को सदर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय, डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, डीआईयू शाखा के पु.अ.नि. चंदन कुमार, डीआईयू के सशस्त्र बल तथा मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।




