अमरनाथ का यात्रा करेंगे बक्सर के जैनुद्दिन, समाजिक एकता का दिया संदेश

बीआर दर्शन | बक्सर
हिन्दू के सबसे पवित्र तीर्थ माने जाने वाले अमरनाथ यात्रा पर समाजिक साैहार्द की मिशाल पेश करते जिला के युवक जैनुद्दिन भी जा रहें है। जैनुद्दिन अपने चार दाेस्ताें के साथ पहलगाम के चांदवारी गेट से अपने यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा पूर्व उन्हाेंने बात करते हुए कहा कि देश में सामाजिक एकता और प्रेम बनी रहे इसे लेकर यात्रा कर रहें हैं। उन्हाेंने जिलेवासियाें काे भी आपस में प्रेम से रहते हुए एक-दूसरे के पर्व-त्याेहाराें काे शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।
अमरनाथ यात्रा हिन्दूओं की सबसे पवित्र यात्रा मानी जाती है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा से पूर्व यात्रियाें की स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसके लिए सरकार के द्वारा सदर अस्पताल के तीन चिकित्सकाें काे ड्यूटी दी गई है। स्वास्थ्य जांच के बाद यात्री अपनी यात्रा नीयत स्थान से शुरु करते है।
चार दाेस्ताें के साथ अमरनाथ यात्रा पर जा रहें है जिला के जैनुद्दिन:
देश के कई हिन्दू धार्मिक स्थलाें का यात्रा कर चुके जैनुद्दिन अपने चार दाेस्ताें के साथ इस बार अमरनाथ की यात्रा पर जा रहें है। अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण करा चुके जैनुद्दिन यात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं। जैनुद्दिन मुल रुप से सदर प्रखंड के बड़कागांव मानसिंहपट्टी के रहने वाले है। वे जिला मुख्यालय में रहकर अपनी जीविकाेपार्जन करते हैं। इसके लिए उन्हाेंने अपना स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल में कराया। यात्रा पूर्व जैनुद्दिन ने कहा कि समाज काे एकजुट रहते हुए समाजिक साैहार्द बनाये रखने का संदेश दिया। उन्हाेंने कहा कि आज समाज में काफी दुराव आ गया है। हमारा हिन्दूस्तान सभी धर्माें काे एकसाथ लेकर चलने वाला देश है। यहां सभी जाति और धर्म के लाेग अपने मान्यताओं के अनुसार धार्मिक कार्य करने की छुट है। उन्हाेंने कहा कि सभी धर्म एक साथ रहने और प्रेम से रहने का संदेश देता है। उन्हाेंने बताया कि वह हाेली, दशहारा, दीपावली समेत अन्य हिन्दू पर्व काे भी अपने दाेस्ताें के साथ मिलकर मनाते है। इससे पूर्व भी उन्हाेंने कई धार्मिक स्थलाें का भी यात्रा कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा में उनके साथ बक्सर के ह्दयनारायण सिंह, प्रेम कुमार, विष्णु कुमार और आकाश कुमार जा रहें हैं।