CRIME
अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक से 19 लाख लूटा, पहुंचे एसपी
बीआर दर्शन। बक्सर
सिमरी थाना क्षेत्र में बुधवार को करीब चार बजे बेखौफ अपराधियों ने बड़का सिंहनपुरा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान के साथ एलडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी बैंककर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस बैंक परिसर को अंदर से बंद कर मामले की जांच कर रही है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि लूटेरों की संख्या कितनी थी तथा बैंक से कितना रूपया लूटा गया है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल बैंक प्रबंधन तथा पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रही है। बैंक सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 19 लाख की लूट हुई है। हालांकि मामले में अभी तक आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है।