OTHERS

अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर कल कोर्ट में रहेगा नो – वर्क 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे दिन शोक व्याप्त रहा। अधिवक्ता के निधन पर बार एसोसिएशन ने गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को न्यायिक कार्य पूरी तरह स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाट गांव के अधिवक्ता ब्रजेश कुमार राय उर्फ लड्डूजी की अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। निधन सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

बार एसोसिएशन के सचिव विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता सौम्य स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। शोक व्यक्त करते हुए निर्णय लिया गया कि बुधवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं होगा तथा सभी वकील ‘नो वर्क’ का पालन करेंगे।अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कठिन समय में अधिवक्ता समाज उनके साथ खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button