Accident
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से किसान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर-पटना फोर लेन 922 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार एक किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के आमिर चंद्र गोंड़ सब्जी की खेती करते हैं। किसान साइकिल पर टमाटर लेकर ब्रह्मपुर चौरास्ता स्थित बाजार में बेचने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान फोर लेन पर पुरवा गांव मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में धक्का मार दिया और भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ब्रह्मपुर पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी की जाएगी।