अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी जाएगी मुफ्त स्क्रीन केयर सलाह : डॉ. अब्रीन

बीआर दर्शन | बक्सर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्रीन ने महिलाओं को त्वचा की सही देखभाल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुंदर त्वचा आत्मविश्वास को बढ़ाती है तथा बेहतर जीवनशैली का प्रतीक होती है।

डॉ. अब्रीन ने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में भी महिलाएं यदि अपनी त्वचा की नियमित देखभाल करें तो त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि त्वचा की देखभाल के लिए कुछ सरल आदतें अपनाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग (CTM) की दिनचर्या अपनाना चाहिए। इसके साथ ही घर के अंदर या बाहर निकलते समय SPF-50 वाला सनस्क्रीन अवश्य लगाना चाहिए, जिससे त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाया जा सके।

डॉ. अब्रीन ने कहा कि प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीना, 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना तथा संतुलित और पौष्टिक आहार लेना त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। साथ ही तनाव से दूर रहने के लिए योग, ध्यान और नियमित व्यायाम को भी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए निःशुल्क स्किन परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी के लिए 9472341719 पर व्हाट्सएप कर सकती हैं।




