OTHERS

स्वतंत्रता दिवस पर किला मैदान में डीएम ने किया ध्वजारोहण, विभिन्न कार्यालयों में भी फहराया गया तिरंगा 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किला मैदान के साथ विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों और निजी स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। जिले में आजादी की धुन गूंज उठा। जिलेवासियों ने शान से तिरंगा लहराया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया। इस दौरान कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीएम डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा कवलदह पोखर अवस्थित कारगिल शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया एवं तत्पश्चात मुख्य समारोह स्थल, किला मैदान बक्सर में ध्वजारोहण एवं परेड निरीक्षण किया गया। इसके बाद डीएम द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला व्यवहार न्यायालय में जिला जज हर्षित सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, पुस्तकालय भवन पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महा सचिव विन्देश्वर पांडेय जिला जज सहित न्यायिक पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन पर जिला जज हर्षित सिंह सचिव नेहा दयाल ने ध्वजारोहण किया।

सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी में सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला के सभी थाना में थानाध्यक्षों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसके साथ ही जिला के विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। बिहार सेंट्रल स्कूल में निदेशक आरबी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button