स्टेशन पर कर्मवीरों को महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने बांटे कंबल

बीआर दर्शन | बक्सर
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन लोकहित के कार्यों में सदैव तत्परता दिखाते हुए शनिवार को सुबह में स्टेशन परिसर स्थित कर्मवीर हाकरों के बीच कंबल वितरण किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर शाहाबाद संयोजक रविराज की उपस्थिति में कंबल वितरण का कार्य किया गया। सभी हाकर कंबल वितरण से काफी अहलादित रहे।
रविराज ने बताया कि कड़ाके की सर्द हवाओं के बीच अपने कार्य से लोगों की सेवा करते हैं। साल के 365 दिनों लोगों को दुनिया के बारे में जानकारी हासिल कराते हैं। इस कड़ाके की सर्द सुबह के चार बजे ही अपने सेंटरों पर पहुंच जाते हैं। सुबह की पहली किरण पहुंचने से पहले लोगों को समाचार पढ़ाने के लिए हाजिर रहते हैं। ऐसे कर्मवीरों के सम्मान में फाउंडेशन का यह कर्तव्य कुछ भी नहीं है। समाज के ऐसे कर्मवीरों की सेवा में फाउंडेशन हमेशा आगे रहेगा।