CRIME

सोशल मीडिया पर नाबालिग का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सोशल मीडिया पर यूपी का नाबालिग का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले युवक को साईबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों साईबर थाना पुलिस को सूचना मिली कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के नावाडेरा गांव के अशोक कुमार सिंह उर्फ अशोक यादव के पुत्र गोलु कुमार के द्वारा एक नाबालिग का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल किया गया। युवती के पिता के शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक सह साईबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच करने का निर्देश दिया। जांच टीम ने युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास बरामद मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मौजूद है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि इस कार्य में एक और सहयोगी है। पुलिस युवक के दूसरे सहयोगी के गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। गिरफ्तारी टीम में पुलिस निरीक्षक राम रतन पंडित, पुलिस निरीक्षक संजय सिंह, श्रीकांत, शुभम कुमार, विकास लायक, अमीषा कुमारी और साईबर थाना के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button