ससुराल में विवाहिता से मारपीट, इलाज के दाैरान महिला की हुई माैत

बीआर दर्शन | बक्सर
घरेलु हिंसा की शिकार महिला की माैत साेमवार काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सारीमपुर के निशा की शादी करीब दस वर्ष पूर्व यूपी के बलिया जिला के चितबड़ा गांव के विजय वर्मा के साथ हुई थी। निशा काे उसके ससुराल वाले हरसमय मारपीट करते थे। 12 जून काे निशा के ससुराल वालाें ने उसके साथ मारपीट किया। मारपीट में जख्मी महिला काे इलाज के लिए बलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मायके वालाें काे इसकी सूचना मिली ताे बलिया अस्पताल पहुंच गए। बलिया असपताल में सही तरीके से इलाज नहीं हाेने की बात कह महिला काे उसके मायके वाले सदर अस्पताल बक्सर लेकर पहुंच गए। सदर अस्पताल में इलाज के दाैरान निशा की माैत हाे गई। घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम करा परिजनाें काे साैंप दिया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की एफआईआर के लिए बलिया भेज दिया गया।