CRIME

सड़क जाम करने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर, होगी कार्रवाई 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सदर अस्पताल में मंगलवार की रात इलाज के दौरान महिला के मौत के बाद सड़क जाम करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने कोईरपुरवा निवासी सुनील कुमार सुमित 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सड़क जाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

बता दे कि मंगलवार की रात राजपुर थाना क्षेत्र के तियारा गांव निवासी वर्तमान में मेहता गली निवासी राजेश सिंह की पत्नी हेमंती देवी का तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई थी। महिला के मौत के बाद उग्र परिजनों नें सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए तोड़फोड़ किया गया। परिजनों ने बुधवार की सुबह मृतक महिला के शव के साथ बक्सर – चौसा सड़क मार्ग जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के काफी समझने के बाद परिजनों ने सड़क जाम हटाया। सड़क जाम करने को लेकर पुलिस ने सुनील कुमार समेत 25 अज्ञात के खिलाफ टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button