सड़क किनारे तलाब में मिला युवक का शव, नशे में डूबने की आशंका

बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना क्षेत्र में सदर अस्पताल के समीप ब्रह्मस्थान के पास स्थित तलाब में मंगलवार काे एक युवक का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही माेहल्ले में सनसनी फैल गई। सड़क से गुजर रहे लाेग वाहनाें काे राेक घटना की जानकारी लेने का प्रयास करते दिखे। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल के समीप स्थित सड़क किनारे तलाब में मंगलवार काे एक शव देखा गया। शव की सूचना स्थानीय लाेगाें ने तत्काल डायल 112 काे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम माैके पर पहुंच गई। इसके साथ ही टाउन थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने डंडे के सहारे शव को तालाब से बाहर निकाला और आसपास मौजूद लोगों से युवक की पहचान की कोशिश की। मृतक के पॉकेट काे खंगाला गया तो उसके आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के मुताबिक मृतक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव के बुधन पांडेय के पुत्र रविन्द्र पांडेय के रुप में हुई। मृतक के पाॅकेट से शराब की ट्रेटा पैक भी बरामद किया गया। पुलिस ने अनुमान लगाया कि युवक शराब के नशे में हाेगा। नशे के कारण युवक तलाब में गिरा हाेगा और उसकी माैत हाे गई हाेगी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनाें काे दिया।
एक दिन पूर्व दिल्ली से बक्सर आया था मृतक:
टाउन थाना पुलिस की मानें ताे मृतक दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करता था। युवक एक दिन पूर्व ही दिल्ली से आया था। युवक कैसे बक्सर पहुंचा इसकी जांच पुलिस कर रही है। मृतक के पाॅकेट से कुछ पैसा भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है।
टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से घटना की जानकारी ली जाएगी। घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि कल नशे की हालत में घूमते देखा गया था। अन्य बिंदूओं पर भी जांच की जा रही है।