शादी का झांसा देकर याैन शाेषण के आराेपी के घर महिला थाना पुलिस ने की कुर्की

बीआर दर्शन | बक्सर
शादी का झांसा देकर याैन शाेषण के अाराेपी के घर महिला थाना पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने आराेपी के घर कुर्की की कार्रवाई करते हुए आराेपी के गिरफ्तारी काे लेकर शिकंजा कसा है। आराेपी के गिरफ्तारी नहीं हाेने पर महिला थाना पुलिस आगे की कार्रवाई काे लेकर कार्य कर रही है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राेहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के महावीरगंज गांव के मंटू कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर याैन शाेषण करने और करीब दस लाख रुपए हड़पने का आराेप लगा था। पिछले वर्ष मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई थी। मामले में आराेपी की पत्नी दूर्गा देवी और मां ललिता देवी काे भी मामले में सहयाेगी बनाते हुए आराेपित बनाया गया था। बताया जाता है कि आराेपी अपने काे अविवाहित बताते हुए बक्सर के एक युवती काे झांसा में ले लिया था जबकि युवक पूर्व से शादीशुदा और तीन बच्चाें का पिता था। आराेपी ने युवती काे झांसे में लेते हुए उसका याैन शाेषण और करीब 14 लाख रुपए हड़प लिया। इसके बाद आराेपी युवती से न ताे शादी कर रहा था और न ही उसके पैसे लाैटा रहा था। काफी प्रयास के बाद आराेपिताें ने करीब चार लाख रुपए पीड़िता काे लाैटाया था। युवती काे जब युवक के शादीशुदा हाेने की जानकारी मिली ताे उसने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला थाना पुलिस आराेपी के गिरफ्तारी काे लेकर कई बार प्रयास किया। आराेपिताें के गिरफ्तारी नहीं हाेनें पर कुर्की की कार्रवाई की। महिला थाना पुलिस दावथ थाना पुलिस के सहयाेग से कार्रवाई किया। पुलिस ने घर में रखे समानाें काे जब्त कर लिया। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले में आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।