शव दफ़नाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने, प्रशासन ने संभाला
बीआर दर्शन। बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में सरकारी जमीन पर शव दफ़नाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। मामला को शांत करा लिया गया है। वही प्रशासन और ग्रामीणों की सहमति से शव दफनाने कार्य किया गया।
मिली जनकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव के रहने वाले 85 वर्षीय सिद्धनाथ राम की आकस्मिक मृत्यु बुधवार को हो गई। इनके शव को दफनाने के लिए महादलित परिवार के लोग गांव के पूरब वर्षों से बने कब्रिस्तान के पास शव के साथ पहुंच गए। जिसे देख गांव के ही एक अन्य पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर शव को दफनाने से रोक दिया। विरोध जताने पर दोनों पक्षों के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को दी गयी। सूचना मिलते ही एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा, एसडीपीओ गोरख राम, थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी, सीओ सोहन राम के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। अधिकारियों ने दोनो समुदायों को काफी देर समझा कर मामले को शांत कराया। वहीं सदर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मामला फिलहाल शांत है। शव को दफनाने का कार्य किया जा रहा है। दोनों पक्षों के साथ मिलकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।