CRIME

वीर कुंवर सिंह सेतु पर लग्जरी कार से 57 पेटी विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

वीर कुंवर सिंह सेतु पर रविवार देर रात उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब एक बजे उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक लग्जरी कार फोर्ड एंडेवर को चेक पोस्ट के पास रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग ब्रांड की कुल 57 पेटी विदेशी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की गई। कुल मिलाकर शराब की मात्रा 499.92 लीटर बताई गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी जा रही है।

सख्त जांच होता देख कार चालक पीछे खड़ी गाड़ियों की आड़ लेकर मौके से चुपचाप फरार हो गया। हालांकि, वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उत्पाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय विशेष जांच के दौरान यह बड़ी खेप पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button