रामरेखा घाट पर गंगा में डूबा व्यक्ति, किनारे पर मिले कपड़े, नहीं मिला शव

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के रामरेखा घाट पर बुधवार सुबह करीब सात बजे गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति डूब गया। बताया जा रहा है कि स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति स्नान कर रहा था तभी अचानक गहराई में समा गया। काफी देर तक बाहर न आने पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। फिलहाल व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया कि गोताखोरों की टीम को सूचना दे दी गई । पुलिस गोताखोरों के मदद से पानी में डूबे तलाश शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गंगा किनारे व्यक्ति के कपड़े घाट पर ही पड़े हुए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अकेले स्नान करने आया था। पुलिस ने कपड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंचलाधिकारी को घटना की सूचना दे दी गई है। अपने स्तर पर भी पुलिस की टीम व्यक्ति की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं और गोताखोरों की टीम के पहुंचने के बाद ढूंढने का अभियान तेज किया जाएगा।