OTHERS

यूपी के मुजफ्फरनगर में बक्सर जिले के प्रवासी मजदूर की हुई मौत

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के सदर प्रखंड के कुल्हड़िया गांव निवासी 46 बर्षीय धर्मेन्द्र यादव की मौत यूपी के मुजफ्फरनगर में काम पर जाने के दौरान हो गई। मृतक पिछले कई वर्षों से दिहाड़ी पर मजदूरी कर अपने पत्नी और बच्चे की भरण पोषण करता था। प्रवासी मजदूर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को ग्रामीणों के सहयोग से मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 46 बर्षीय धर्मेन्द्र यादव उत्तरप्रदेश में पिछले कई वर्षों से मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम 4 बजे साइकिल से मृतक अपने क्वार्टर से ड्यूटी करने जा रहा था। तभी साइकिल से गिर गए। स्थानीय पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगो की मदद से गुरुवार को शव उनके पैतृक आवास पर लाया गया।जिसके बार पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से बक्सर के चरित्रवन में स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रवासी मजदूर की मौत के बाद पत्नी अंजू यादव 10 वर्षीय सर्वजीत यादव , 6 वर्षीय पुत्री कोमल यादव का रो-रो बुरा हाल हो गया। अब परिवार के सामने रोजी रोटी की संकट छा गया है। स्थानीय ग्रामीण परिवार के मदद में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button